6 अप्रैल 2015 - 17:32
 सऊदी अरब क्षेत्र में एक कैंसर का फोड़ा।

ईरान के ईलाम शहर के इमामे जुमा और सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि आयतुल्लाह मोहम्मद नक़ी लुत्फ़ी ने लोगों के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा है कि आले सऊद सरकार इस्राईल की तरह एक कैंसर का फोड़ा है जिसने सीरिया, इराक, लेबनान, ग़ज़्जा और यमन में मुसलमानों के नरसंहार का बाजार गर्म कर रखा है।

अबनाः ईरान के ईलाम शहर के इमामे जुमा और सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि आयतुल्लाह मोहम्मद नक़ी लुत्फ़ी ने लोगों के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा है कि आले सऊद सरकार इस्राईल की तरह एक कैंसर का फोड़ा है जिसने सीरिया, इराक, लेबनान, ग़ज़्जा और यमन में मुसलमानों के नरसंहार का बाजार गर्म कर रखा है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के विमानों की यमनी जनता पर बर्बर बमबारी ने ग़ज़्जा में बच्चों पर इस्राईल की बमबारी की याद ताजा कर दी है।
उन्होंने कहा कि यमन में आले सऊद के इन बर्बर हमलों ने दुनिया पर स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार अमेरिका और इस्राईल की कठपुतली है।
ईरान और छह विश्व शक्तियों के बीच ईरान के परमाणु मुद्दे पर वार्ता की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ईरानी वार्ता टीम ने वार्ता में ईरानी राष्ट्र के अधिकार और इस्लामी व्यवस्था का भरपूर बचाव किया है।
मशहद में इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र अमेरिका और उसके सहयोगियों की दृढ़ता और आर्थिक प्रतिबंधों सेके आगे पराजित नहीं हुई और ईरान के परमाणु मसले पर समझौता अमेरिका और उसके सहयोगियों की मजबूरी है।